फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मौसम का बदला मिजाज, गुलाबी ठंड की दस्तक

Fri, 17 Oct 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम करवट लेने लगा है। सर्द हो रही रातें गुलाबी ठंड का अहसास कराने लगी हैं। मानसून की विदाई के बाद सुबह हल्की धुंध, सर्द हवा, पत्तों पर ओस की बूंदें शीत ऋतु के आगमन का संदेश दे रही है। मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में भी दिन और रात का तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

ढेढ़िया व दशहरा के बाद अब मौसम ने करवट ले ली है। सुबह और शाम की हवाओं में ठंडक घुलने लगी है और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। लंबे समय बाद बृहस्पतिवार को अधिकतम 32 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम हुआ हैं, जबकि न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। रात में हल्की ठंडी हवाओं के चलते लोगों ने अब हल्के गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। कूलर और एसी बंद हो गए हैं। रात में हल्की लोही या चादर ओढ़ना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह के समय नगर में हल्का कोहरा और धुंध छाई रही जिससे दृश्यता में भी कमी आई। दिन में हल्की धूप निकलने से मौसम सुहावना बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें