फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरौंचा गांव में कोटेदार के खिलाफ मुखर हुए ग्रामीण

विज्ञापन
The villagers have become vocal against kotedar in Barouna village - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
बेरौंचा गांव में कोटेदार के खिलाफ मुखर हुए ग्रामीण
विज्ञापन

कई महीने से राशन व घटतौली की शिकायत पर जांच को गांव गए थे अफसर
अमर उजाला ब्यूरो
बारा। कौशाम्बी विकास खंड के बेरौंचा गांव के कोटेदार पर लगे घटतौली व कई महीने से राशन नहीं देने के आरोप पर शनिवार को गांव पहुंचे अफसरों ने ग्रामीणों का बयान दर्ज किया। करीब सौ लोगों ने अपने बयान में कोटेदार को दोषी ठहराया है।
विज्ञापन

बेरौंचा गांव में कोटे की दो दुकानें संचालित है। बेरौंचा सेकेंड की दुकान के बाबत पिछले दिनों ग्रामीणों ने प्रधान नीलम मिश्र सहित अफसरों को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि कोटेदार ने पांच महीने से राशन नहीं बांटा। मशीन में वह जबरन अंगूठा लगवा लेता है। इसके अलावा जब राशन दिया भी जाता है तो वह यूनिट से कम होता है। आरोपों को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को नायब तहसीलदार कृष्ण चंद्र मिश्रा और सप्लाई इंस्पेक्टर मदन किशोर आरोपों की जांच को पहुंचे। सौ से ज्यादा लोगों ने अपना बयान दर्ज कराया। ग्रामीणों ने कहा कि कोटेदार घटतौली तो करता ही है, साथ ही वह कई-कई महीने से राशन नहीं देता। सप्लाई इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच रिपोर्ट एसडीएम को दिया गया है। आगे की कार्रवाई उन्हें करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें