फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गुमशुदगी का नाटक रचने वाला ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

Sun, 21 Dec 2025 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
अ​भियुक्त ग्राम विकास अ​धिकारी, राम गोविंग। - फोटो : credit
विज्ञापन
सरायअकिल थाना क्षेत्र के बंथरी गांव निवासी ग्राम विकास अधिकारी को शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म व बचने के लिए गुमशुदगी का नाटक रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि 13 दिसंबर को शिव गोविंद निवासी ग्राम बंथरी थाना सराय अकिल ने थाने में तहरीर दी थी कि उनका भाई राम गोविंद जो कौशाम्बी ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत है, वह 12 दिसंबर को ब्लॉक ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से निकला थ लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों की खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। कुछ दिनों बाद राम गोविंद नाटकीय ढंग से वापस लौट आया। पुलिस की जांच में सामने आया कि उसने एक युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए थे। बाद में शादी से इन्कार करने पर पीड़िता ने थाने में तहरीर देने की तैयारी की तो आरोपी ने स्वयं को बचाने के लिए गुमशुदगी का नाटक रचा।
विज्ञापन

मामले में पीड़िता की तहरीर पर थाना सरायअकिल में प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बताया कि मामले की विवेचना जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई
आरोपी राम गोविंद ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कौशाम्बी ब्लॉक में तैनात है। डीडीओ शैलेन ब्यास ने बताया कि सचिव की गिरफ्तारी को लेकर अब तक ब्लॉक से कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। जैसे ही ब्लॉक से रिपोर्ट मिलती है, सचिव के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें