फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जिस बेटे की उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसी ने पीठ में मारी गोली

Tue, 16 Jun 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता-पुत्र का रिश्ता भरोसे, सुरक्षा और स्नेह का प्रतीक माना जाता है, लेकिन मंझनपुर की यह घटना रिश्तों के टूटते ताने-बाने की दर्दनाक तस्वीर बनकर सामने आई है। जिस बेटे की उंगली पकड़कर पिता ने उसे चलना सिखाया उसी बेटे ने पिता की पीठ में दो गोली मार दी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सोमवार को तैनात डॉ. नरेंद्र कुमार व अमित सिंह ने बताया कि सफाईकर्मी रामनरेश को 10:40 बजे अस्पताल लाया गया तो उनको दो गोली लगी थी। एक गोली पीठ से होकर दाहिने सीने में फंसी थी और दूसरी गोली भी पीछे से ही चली और पेट से पार हो गई थी।
परिवार का आरोप है कि राम नरेश बच्चों की परवरिश और घरेलू खर्च में सहयोग नहीं करते थे। इसी कारण पत्नी ने न्यायालय में गुजारा भत्ता का मुकदमा दायर किया था। घटना के बाद परिजनों के चेहरे पर दर्द के साथ लंबे समय से चले आ रहे तनाव की छाप भी साफ दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें