फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: हफ्ते भर बाद लगा ट्रांसफाॅर्मर 24 घंटे में ही जला

Sun, 01 Jun 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मैनापुर गांव का फुका ट्रांसफार्मर। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चायल। उपखंड के विद्युत उपकेंद्र बजहां के मैनापुर गांव में एक सप्ताह बाद लगा ट्रांसफाॅर्मर 24 घंटे में ही जल गया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

मैनापुर गांव के शैलेंद्र कुमार, अमरजीत और गुड्डू निषाद ने बताया कि उपभोक्ताओं के लिए 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है। गर्मी में लोड बढ़ने से बीते 24 मई को ट्रांसफाॅर्मर जल गया था। ग्रामीणों की शिकायत पर विभाग ने एक सप्ताह बाद शुक्रवार को नया ट्रांसफाॅर्मर लगाया। ओवरलोड के चलते 24 घंटे के भीतर ही ट्रांसफाॅर्मर दोबारा फुंक गया।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए जेई से लेकर एक्सईएन तक मांग करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं, अवर अभियंता सरोज कुमार झा ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते ट्रांसफाॅर्मर से आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। दूसरा ट्रांसफाॅर्मर मंगवाया जा रहा है। शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें