फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चोर ने किया पशुपालक पर चाकू से किया हमला, बाल-बाल बचे

Wed, 23 Jul 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के सुरसेनी गांव में सोमवार रात भैंस चोरी करने आए चोर को पशुपालक ने बहादुरी दिखाते हुए पकड़ लिया। चोर ने उस पर चाकू से हमले की कोशिश की। इस बीच ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सुरसेनी निवासी पशुपालक गुलाब ने बताया कि सोमवार रात वह घर के अंदर सो रहा था। रात एक बजे के उसकी भैंस अचानक चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर वह बाहर निकला तो कुछ दूरी पर एक युवक उसकी भैंस हांकते हुए ले जा रहा था। कुछ ही दूरी पर दो अन्य नकाबपोश खड़े थे। भैंस चोरी की शंका होने पर गुलाब शोर मचाने लगे।
पकड़े जाने के डर से भैंस हांकने वाले ने रस्सी छोड़कर गुलाब पर चाकू से हमला कर कर दिया। इसके लिए सतर्क गुलाब ने अपना बचाव किया और हिम्मत दिखाते हुए हमलावर को पकड़ लिया। शोर सुनकर वहां आए ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया। यह देख आरोपी के साथी भाग निकले। ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

गुलाब ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पड़ोसी गांव का रहने वाला है। गुलाब ने एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसके साथियोें को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें