फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली जा रही पीड़िता को मनचलों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली जा रही किशोरी को मनचलों ने पीटा
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली इलाके में सोमवार शाम हुई घटना, चौकी पुलिस ने कराया समझौता
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली के एक गांव की एक किशोरी का पड़ोस के मनचलों ने जीना दुश्वार कर दिया है। वे आए दिन उसके साथ छेड़खानी करते हैं। फोन पर अश्लील संदेश भेजते हैं। इनके आजिज पीड़ित लड़की सोमवार शाम तहरीर लेकर कोतवाली जा रही थी। आरोपियों ने रास्ते में उसकी पिटाई कर दी। मंगलवार को मूरतगंज चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करा दिया।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी ने बताया कि पड़ोस के दो युवक काफी दिनों से उसके पीछे पड़े हुए हैं। कहीं भी आते-जाते वक्त रास्ते में छेड़खानी करते हैं। इससे पीड़िता ने घर से निकलना कम कर दिया तो पखवाड़े भर पहले युवकों ने किसी तरह उसका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद अश्लील मैसेज भेजने लगे। मनचलों के उत्पात से तंग पीड़िता ने सोमवार को आपबीती परिजनों को बता दी। शाम को वह तहरीर लेकर कोखराज कोतवाली जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में शोहदों ने उसे पुलिस के पास जाने से रोका। नहीं मानने पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए पिटाई कर दी। चीख-पुकार पर लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गए। मंगलवार सुबह मूरतगंज चौकी पुलिस आरोपियों को घर से पकड़ लाई। चौकी में दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया। इसके बाद हिदायत देकर आरोपियों को छोड़ दिया गया। कोतवाल राकेश तिवारी का कहना है कि पीड़िता चाहेगी तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें