फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: शक्की पति ने चाकू से गला रेतकर पत्नी को मार डाला

Tue, 12 Aug 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
घटना के बाद गांव में मौजूद पुलिस। संवाद
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र के नौढि़या गांव में एक मजदूर ने पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी उसके चरित्र पर शक किया करता था। वारदात से पहले उसने बच्चों को खेलने के लिए घर से बाहर भेज दिया था। मामले में बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन

नौढि़या गांव निवासी फूलचंद्र के मझले बेटे दीपू (15) ने बताया कि पिता इतना शक करते थे कि मां फूलमती (45) को घर से बाहर नहीं निकलने देते थे। घर के पास से पानी लाने का काम भी उसके भाई-बहन ही करते थे। वह अक्सर मां के साथ मारपीट करते थे।
सोमवार की शाम करीब चार बजे फूलचंद्र पत्नी से विवाद करने लगा। इस दौरान उसने बच्चों को घर से बाहर खेलने के लिए भेज दिया। इसके बाद फूलमती को एक कमरे में बंद कर चाकू से गर्दन रेतकर मार डाला और कमरे को बाहर से बंदकर भाग गया। थोड़ी देर बाद जब दीपू ने कमरा खोला तो मां फूलमती का खून से लथपथ शव देकर शोर मचाने लगा। शोरगुल सुनकर जुटे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार फूलचंद की तलाश की जा रही है। मृतका के तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। बेटे दीपू की तहरीर पर फूलचंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पत्नी-पत्नी के बीच घरेलू कलह थी। इसके चलते दोनों के बीच अक्सर मारपीट होती थी। सोमवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद फूलचंद्र ने पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। - सत्येंद्र कुमार तिवारी, सीओ सिराथू

घटना के बाद गांव में मौजूद पुलिस। संवाद

घटना के बाद गांव में मौजूद पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें