फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ पहुंची सपाइयों की रार, तलब हुए तीनों वरिष्ठ नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में समाजवादी पार्टी की बगावत का मामला राजधानी लखनऊ तक पहुंच गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने तीनों वरिष्ठ बागी नेताओं को स्पष्टीकरण के साथ तलब किया है। सोमवार को जिला महासचिव समेत तीनों बागी राजधानी पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले बागियों ने शनिवार को सिराथू क्षेत्र के डोरमा गांव स्थित एक पदाधिकारी के घर बैठक कर आगे की रणनीति बनाई।
धड़ों में बंटे जिले के सपाइयों के बीच रार बढ़ती जा रही है।
जिला महासचिव मौलाबख्श, पूर्व जिलाध्यक्ष खड़ग सिंह पटेल एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी के आह्वान पर बुधवार को दर्जनों वरिष्ठ नेताओं ने बैठक कर राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज और जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
वरिष्ठ नेताओं ने जिला कमेटी भंग करने के साथ ही राष्ट्रीय महासचिव की दखलंदाजी रोकने की मांग तक कर डाली। सपाइयों में फूट का मामला मीडिया की सुर्खियां बनने के बाद शुक्रवार को जिला कमेटी ने पार्टी कार्यालय में बैठक कर तीनों बागियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए प्रदेश अध्यक्ष को चिट्ठी भेजी।
विज्ञापन

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने बागी नेताओं को स्पष्टीकरण के साथ सोमवार को राजधानी लखनऊ तलब किया। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष का फरमान मिलने के बाद शनिवार को बागियों ने सिराथू के डोरमा गांव स्थित विधानसभा सचिव दिलीप यादव के आवास पर बैठक कर आगे की रणनीति बनाई। पार्टी सूत्रों की मानें तो बैठक में सेक्टर से लेकर जिला कमेटी तक के 70 पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें