फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बाढ़ का दंश...साथियों संग नहाने गया किशोर नदी में डूबा

Tue, 05 Aug 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
ससुर खदेरी नदी में डूबे साजन को लेकर जुटी ग्रामीणों की भीड़ व परिजन। संवाद
विज्ञापन
बैर आमद करारी (बैरगांव) में सोमवार शाम उफनाई ससुर खदेरी नदी में साथियों संग नहाने गया किशोर डूब गया। पुलिस ने जाल डलवाकर ग्रामीणों की मदद से उसकी तलाश शुरू की लेकिन देर शाम तक उसका पता न चला।
विज्ञापन

मजदूरी करने वाले बैरगांव निवासी श्याम बाबू ने बताया कि बड़ा बेटा साजन (13) गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा सात का छात्र है। सोमवार को वह गांव के ही साथी प्रवेश व शनि के साथ बिना बताए घर से निकल गया था। गांव के बाहर उफनाई ससुर खदेरी नदी में तीनों नहाने लगे। शनि ने बताया कि साजन ने पुलिया से गहरे पानी में छलांग लगा दी थी। इससे वह डूबने लगा। पलक झपकते ही पानी में समा गया।
घटना के बाद बच्चे शोर मचाते हुए गांव पहुंचे। साजन के परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।रोते-बिलखते परिजन ग्रामीणों के साथ नदी किनारे पहुंच गए। कुछ लोग नदी में घुसे और साजन की तलाश करने लगे। इस बीच पहुंची पुलिस ने जाल डलवाकर खोजबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ टीम को सूचना भेजी गई है। जल्द ही किशोर को ढूंढ निकाला जाएगा।

ससुर खदेरी नदी में डूबे साजन को लेकर जुटी ग्रामीणों की भीड़ व परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें