फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नशेड़ी सिपाहियों की तेज रफ्तार कार ने बच्चे को रौंदा, चक्काजाम

Fri, 01 Dec 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल। सरायअकिल कस्बे में बृहस्पतिवार की रात नशे में धुत सिपाहियों की तेज रफ्तार की टक्कर से एक बच्चे की जान चली गई। इससे पहले कार ने एक बाइक सवार को भी टक्कर मारी थी। आक्रोशित लोगों ने कार सवारों को दौड़ाया तो वे थाने में जा घुसे। लोगों ने कौशाम्बी-प्रयागराज मार्ग जाम कर हंगामा किया। सूचना पर सीओ चायल सर्किल की चार थानों की फोर्स के साथ पहुंचे। देर रात तक सड़क पर पुलिस और भीड़ के बीच नोकझोंक होती रही।
विज्ञापन


सरायअकिल नगर पंचायत के भगौतीगंज निवासी अजय केसरवानी पान विक्रेता हैं। शाम करीब 8.30 बजे उनका इकलौता बेटा हिमांशू केसरवानी (07) अपने बाबा सुभाष केसरवानी की लाई-चना की दुकान पर था। तभी पटेल चौराहा की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने हिमांशू को कुचल दिया। गंभीर रूप से जख्मी हिमांशू को इलाज के लिए प्रयागराज ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर बांस, बल्ली व मेज रखकर वाहनों का आवागमन रोक दिया। पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए।
बताया जा रहा है कि कार में मौजूद सिपाहियों ने करनपुर चौराहा निवासी जेसीबी संचालक के साथ छक कर शराब पी। इसके बाद गाड़ी को तेज रफ्तार में थाने की तरफ दौड़ा दिया। कार एक सिपाही ही चला रहा था। पटेल चौराहा के पास कार एक पान की गुमटी से टकराई, फिर बाइक से। इसके बाद भी सिपाहियों ने कार नहीं रोकी और आदर्श इंटर कॉलेज के पास बड़ा हादसा हो गया।
विज्ञापन


हंगामा व चक्काजाम की सूचना पर एसडीएम चायल सौम्य मिश्रा, सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण चार थानों की फोर्स के साथ पहुंचे। आगजनी की आशंका पर फायर ब्रिगेड को भी बुला लिया गया। अफसरों ने भीड़ को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे।


हाथरस से लौटा था सिपाही
पुलिस विभाग की सूत्रों की माने तो कार सिपाही पिछले दिनों सरायअकिल थाने में तैनात था। अब उसका तबादला हाथरस हो गया है। वह थानेदार का का खास हुआ करता था। बृहस्पतिवार सुबह ही वह हाथरस से सरायअकिल आया। यहां उसने पार्टी की।


छह भाइयों के बीच इकलौता चिराग था हिमांशु
सरायअकिल। मृतक हिमांशु के पिता अजय केसरवानी छह भाई हैं। सभी भाइयों के बीच हिमांशु ही घर का इकलौता चिराग था। इसे लेकर परिवार व मोहल्ले के लोगों में ज्यादा आक्रोश दिखा। भीड़ इस कदर आक्रोशित थी कि कार सवार अगर मौके पर मिल जाते तो उनके साथ भी अप्रिय घटना हो सकती थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें