कन्हैया लाल का पूरा में कलश यात्रा निकालते शद्धालु, स्रोत संवाद
- फोटो : रायबरेली में जगजपुर क्षेत्र में लक्ष्मणपुर रेलवे क्रॉसिंग।
विकास खंड के किशुनपुर अंबारी गांव के मजरा कन्हैया लाल का पुरवा में शुक्रवार को श्रीधाम वृंदावन के पंडित विद्याधर त्रिपाठी की अगुवाई में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद गांव की महिलाओं और किशोरियों ने पूजा-अर्चना कर सिर पर कलश रखकर अंबारी मेला स्थित मसुरिया माता मंदिर, चंदूपुर के शिव मंदिर और पादुमनाथपुर सुरसेनी गांव के सिद्धपीठ बाबा पहुंचीं।
इस दौरान ग्रामीणों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यात्रा के समापन के बाद सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। पंडित विद्याधर त्रिपाठी ने हवन-पूजन कराते हुए श्रद्धालुओं को बताया कि यह कथा सात दिनों तक चलेगी। प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक कथा का आयोजन होगा। इस अवसर पर उमेश मिश्रा, राजेश मिश्र, संतोष मिश्र, प्रमोद कुमार, टुन्नू, शुभम मिश्र, शिवम आदि रहे।