फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बारिश की फुहार से किसानों के माथे पर चिंता की लकीर

Wed, 04 Feb 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह आसमान में छाए रहे काले बादल।  संवाद
विज्ञापन
सुबह होते ही सूरज की किरणों के बजाय बारिश की फुहारों ने दस्तक दी। मंगलवार को जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, आसमान में काले बादलों का डेरा छा गया और जिले भर में रुक-रुक कर बारिश होती रही। अचानक बदले मौसम ने जहां तापमान में गिरावट ला दी, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ा दी।
विज्ञापन


खासकर रबी फसलों के इस नाजुक दौर में आई बेमौसम बारिश को लेकर किसान असमंजस में हैं। जानकारों के अनुसार हल्की बारिश जहां कुछ फसलों के लिए फायदेमंद है, वहीं तेज बारिश और हवा चलने की स्थिति में भारी नुकसान की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

यह बेमौसम बरसात गेहूं, चना, जौ, मटर और अरहर की खेती के लिए कुछ हद तक फायदेमंद है, लेकिन सरसों, आलू और तरबूज की फसल के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। - सत्यनारायण, किसान,कैंमा
विज्ञापन

फूल पर खड़ी फसल के लिए बरसात नुकसानदायक होती है, जिसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ता है। इस समय आलू की फसल पकने की अवस्था में है, ऐसे में खेतों में पानी भरने से आलू की फसल को नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि अभी हल्की बारिश से ज्यादा नुकसान की संभावना नहीं है। - धुल्लू लाल, किसान, बढ़नपुर घाटमपुर
किसान पहले से ही खाद, बीज और सिंचाई की समस्याओं से जूझ रहे हैं, ऊपर से प्राकृतिक आपदाएं चिंता बढ़ा रही हैं। बारिश गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद हो सकती है, लेकिन दलहन फसलों के लिए नुकसान पहुंचा सकती है। लगातार बारिश होने पर सरसों और गेहूं की फसल गिरने का खतरा बना हुआ है। अवध पांडेय, किसान, सिराथू
यदि हल्की बारिश होती है तो अधिकांश फसलों को ज्यादा नुकसान नहीं होगा। लेकिन यदि इसके साथ तेज हवा चली या बारिश तेज हुई तो सरसों, चना, गेहूं समेत अन्य रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंच सकता है। - डॉ. अजय सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र।

मंगलवार को सुबह आसमान में छाए रहे काले बादल।  संवाद

मंगलवार को सुबह आसमान में छाए रहे काले बादल।  संवाद

मंगलवार को सुबह आसमान में छाए रहे काले बादल।  संवाद

मंगलवार को सुबह आसमान में छाए रहे काले बादल।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें