फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया आवास की रकम डकार गए प्रधान, रिपोर्ट

Sun, 21 Jun 2015 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवादा (कौशाम्बी)। लोहिया आवास की रकम डकारने में अतरसुइया गांव के प्रधान फंस गए। गांव के ही एक लाभार्थी की तहरीर पर सरायअकिल पुलिस ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी से पैसा हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन


नेवादा ब्लाक क्षेत्र के अतरसुईया (बकोढ़वा) गांव के शिवभवन ने बताया कि वह गरीब मजदूर है। वर्ष 2013-14 में उसका नाम लोहिया आवास में चयनित हुआ था। चयन के बाद उसके खाते में 1.30 लाख रुपये आए थे। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने पैसों की जरूरत होने का बहाना बनाकर उससे पूरे 1.30 लाख रुपये ले लिए। कहा था कि जब भी वह आवास निर्माण कराना शुरू करेगा पैसा वापस हो जाएगा। पैसे नहीं देने पर आवास निरस्त कराने की भी धमकी दी। बताया कि 15 दिन बाद वह प्रधान से पैसा मांगने पहुंचा। बताया कि अब वह लोहिया आवास का निर्माण कराना चाह रहा है। इल्जाम है कि पहले तो प्रधान उसे जल्द ही पैसों का इंतजाम करने का आश्वासन देते रहे। अब पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

आरोप है कि प्रधान ने इसी तरह से गांव की दो अन्य महिलाओं से भी धोखाधड़ी करके उनसे भी लोहिया आवास की रकम पार कर दी है। उधर, उधार दी गई रकम वापस नहीं मिलने से परेशान भुक्तभोगी ने इसकी शिकायत बीडीओ से की। इसके अलावा शनिवार को उसने सरायअकिल पुलिस को प्रधान के खिलाफ नामजद तहरीर भी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने ग्राम प्रधान ओंकारनाथ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ रज्जन लाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके घटना की तफ्तीश की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्राम प्रधान ने खुद पर लगाए आरोपों को निराधार बताया है। प्रधान का कहना है कि शिवभवन ने उसे पैसा देकर भवन निर्माण की सामाग्री खरीदवाने को कहा था। उन्होंने उसके पैसे से उसे भवन निर्माण की सामाग्री खरीद करा दी है। गांव के कुछ लोग उसे बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। उन्हीं लोगों ने शिवभवन को मोहरा बनाकर झूठी तहरीर दिलाकर उसके खिलाफ यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रधान ने कहाकि पुलिस अथवा अफसरों की जांच में खुद ही सारी सच्चाई सबसे सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें