फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मक्का का दाम बढ़ा, किसानों और पशुपालकों पर दोहरी मार

Tue, 19 Aug 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मक्का की कीमतों में तेजी आने से किसान और पशुपालक परेशान हैं। पिछले साल जहां मक्का की कीमत 20 रुपये किलो थी, वहीं इस साल यह बढ़कर 40 रुपये किलो तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

जुअरा, चक और ढोकसहा के किसानों का कहना है कि उत्पादन लागत बढ़ने के बावजूद उन्हें अपने अनाज का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। वहीं पशुपालक शिकायत कर रहे हैं कि चारा महंगा हो जाने से गाय-भैंस पालना अब घाटे का सौदा साबित हो रहा है। यदि यही स्थिति बनी रही तो दूध और उससे जुड़े अन्य उत्पादों की कीमतें भी आसमान छू सकती हैं जिससे आम उपभोक्ता पर भी सीधा असर पड़ेगा।
व्यापारियों का कहना है कि इस बार कम उत्पादन और बढ़ी हुई मांग कीमतों में उछाल का मुख्य कारण है। लगातार बारिश होने से खेती की लागत बढ़ने से उत्पादन पर असर पड़ा है। दूसरी ओर, मक्का से बने उत्पादों और पशु चारे की मांग में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार बताया कि इस साल शुरुआती गर्मी का प्रभाव मक्का पर पड़ा है। इसके कारण उत्पादन कम हुआ है। जिले में किसान आम तौर पर कम मक्के का उत्पादन करता है इसके कारण बाहर से मक्का आ रहा है। इससे कीमते बढ़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें