फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बाइक रैली निकालकर पुलिस ने किया यातायात नियमों के प्रति जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से लगातार यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को पइंसा पुलिस ने बाइक रैली निकालकर कैमा, उदहीन, पइंसा, घटमापुर और अनेठा बाजार में वाहन चालकों और राहगीरों को यातायात नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया। साथ ही निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की हिदायत दी।
थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। इससे वाहन चालक अपनी सुरक्षा के साथ दूसरों की जान भी बचा सकते हैं। अभियान में उपनिरीक्षक रीतू वर्मा, राजेश कुमार यादव, भूपेंद्र सिंह और कुमारी खुशबू समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें