फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार में बैठे रहे अफसर

Sun, 08 Feb 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। तहसील दिवस की तरह की थानों में होने वाले समस्या समाधान दिवस से भी लोगों को मोहभंग होता जा रहा है। शनिवार को जिलेभर के थानों में आयोजित इस दिवस में दिनभर अफसर फरियादियों की इंतजार में बैठे रहे। इस दौरान सभी थानों में सिर्फ 44 लोग ही अपनी शिकायतें लेकर आए। इनमें से 15 शिकायतों का निस्तारण अफसरों ने मौके पर करने का दावा किया है।
विज्ञापन


पुलिस से जुड़ी आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक शनिवार को थानों में समस्या समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। इस शनिवार को भी जिले के सभी थानों पर समस्या समाधान दिवस आयोजित हुआ। पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय ने सैनी और पइंसा कोतवाली में समस्याएं सुनी। एसपी के सामने सिर्फ पांच फरियादी ही समस्या लेकर पहुंचे। एसपी ने नाली विवाद के दो जुड़े दो मामलों का राजस्व अफसरों के साथ मौके पर ही निस्तारण करा दिया।

इसी तरह अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने महेवाघाट और पश्चिमशरीरा कोतवाली में लोगों की समस्याएं सुनी। एएसपी के सामने एक-दो ही शिकायती पत्र आये। मंझनपुर कोतवाली में सीओ सिटी पुर्णेंदु सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी। यहां फरियादियों की संख्या कम रही। कमोवेश यही हाल जिले के हर थाने का रहा है। बता दें कि सभी थानों में कुल 44 फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंचे। इनमें 25 राजस्व और 19 पुलिस से संबधित थे। एसपी ने बताया कि 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें