फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मेडिकल कॉलेज में बढ़े सांस और उल्टी-दस्त के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव से लोग परेशान हैं। जिसके चलते मेडिकल कॉलेज के जनरल वार्ड और पीकू वार्ड में सांस और उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जनरल वार्ड में सांस की समस्या से पीड़ित नौ मरीज और उल्टी-दस्त के दो मरीज भर्ती हैं। वहीं, पीकू वार्ड में भर्ती तीन बच्चों में से दो सांस की परेशानी और एक उल्टी-दस्त से जूझ रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. सुरभि प्रकाश और चेस्ट फिजिशियन डॉ. संजीव के अनुसार ठंड, वायरल संक्रमण और खानपान में गड़बड़ी इन बीमारियों के मुख्य कारण हैं। बदलते मौसम में बुजुर्ग, बच्चे और पहले से बीमार लोग अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
जनरल वार्ड में प्रेमचंद्र ने बताया कि भतीजे को दो दिन पहले अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी, निजी अस्पताल लेकर गए। जहां उसे आराम नहीं मिला। बुधवार को मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने जांच कराई तो रिपोर्ट नॉर्मल आई। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टर ने भर्ती कर लिया।
विज्ञापन

सुभाष ने बताया कि बेटी की वायरल संक्रमण से तबीयत खराब हुई है। सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। उसे भर्ती कराया गया है। उल्टी-दस्त से पीड़ित सीमा ने बताया कि बाहर का खाना खाने के बाद तबीयत खराब हो गई। लगातार उल्टी-दस्त होने से कमजोरी बढ़ गई थी।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने मौसम के बदलाव को देखते हुए खानपान में सावधानी बरतने, सांस संबंधी परेशानी या उल्टी-दस्त होने पर डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें