फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अजुहा में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई नवदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा

Wed, 10 Dec 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
अजुहा कस्बे में कलश यात्रा में शामिल महिलाएं- संवाद
विज्ञापन
अजुहा। नगर पंचायत अजुहा के नेतानगर के टांडा रोड पर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा टांडा रोड से होते हुए कीटी रोड, लाई मंडी, शायरी माता, सब्जी मंडी, सनई मंडी होते हुए वापस कथा स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु पीला वस्त्र पहन सिर पर कलश धारण कर शामिल हुए। कथा का शुभारंभ करते हुए कथावाचक अरुण महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है। इसे सुनने मात्र से वहां का संपूर्ण क्षेत्र दुष्ट प्रवृत्तियों से खत्म होकर सकारात्मक ऊर्जा से सशक्त हो जाता है।
उन्होंने कहा कि कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होती है, जब इसे हम अपने जीवन और व्यवहार में धारण करें। श्रीमद्भागवत कथा के श्रावण से जन्म-जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है। इस दौरान कमलेश अग्रहरि, रामबाबू मोदनवाल, राजमोहन अग्रहरि, करन सिंह रावत, अनूप त्रिपाठी, राम आसरे, अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें