फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रैन बसेरा में लटक रहा ताला, बेसहारा ठंड में ठिठुरने को मजबूर

विज्ञापन
कस्बा चायल के रैन बसेरा के गेट पर लटक रहा ताला- संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
भीषण सर्दी के बीच चायल नगर पंचायत में बनाया गया रैन बसेरा बंद पड़ा है। कस्बे के वार्ड संख्या 10 अजमतगंज में स्थित इस रैन बसेरे के गेट पर ताला लटकने से असहाय और बेसहारा लोग खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हो रहे हैं। नगर पंचायत प्रशासन ने ठंड से बचाव के लिए अजमतगंज में 20 से 25 लोगों की क्षमता वाला रैन बसेरा बनवाया है। हर साल ठंड के मौसम में यहां रजाई, गद्दे और चौकीदार की व्यवस्था की जाती है। इस बार भी प्रशासन ने दावा किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं, लेकिन हकीकत कुछ और है। कस्बे के लोगों ने बताया कि कई जरूरतमंद और बेसहारा लोग रात में रैन बसेरे की तलाश में पहुंचते हैं, लेकिन ताला देखकर निराश लौट जाते हैं। कस्बा निवासी मोहन, राम आसरे और हरी लाल ने कहा कि कोहरे के बीच ठंड इतनी है कि हड्डियां कंपकंपा रही हैं। लेकिन रैन बसेरे में ताला बंद है। नगर पंचायत चेयरमैन अमर सिंह से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि रैन बसेरा में आज ही चौकीदार की तैनाती की गई है। शाम तक रैन बसेरा आलाव समेत लोगों को ठहरने की व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें