फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नई बस्ती टीम के सिर सजा क्रिकेट टूर्नामेंट का ताज

Wed, 21 Jan 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
अफजलपुर सातों में जीती टीम को पुरस्कार देते शिक्षक एवं समाजसेवी रणविजय निषाद
विज्ञापन
अफजलपुर सातों नई बस्ती में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को अकबरपुर और नई बस्ती की टीमों के बीच खेला गया। मैच में नई बस्ती की टीम ने 11 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

अकबरपुर के कप्तान दानिश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करते हुए नई बस्ती की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 153 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अकबरपुर की टीम 13 ओवर में 142 रन ही बना सकी।
नई बस्ती की ओर से शाहबाज ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 22 गेंदों पर 56 रन बनाए। शाहबाज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वहीं, मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार अश्वनी कुमार को मिला। मैच के समापन पर मुख्य अतिथि रणविजय निषाद ने विजेता टीम के कप्तान आलोक, उपविजेता टीम के कप्तान दानिश और दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मैच में अंपायर की भूमिका में अर्जुन निषाद व सुरेंद्र निषाद रहे। स्कोरिंग की जिम्मेदारी शिवा ने निभाई। कमेंट्री मुन्नू मिश्रा ने की। फाइनल मुकाबले में क्षेत्रीय खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें