फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आंदोलन लाया रंग, पुरखास मोहम्मदाबाद सड़क का निर्माण शुरू हुआ तो धरना समाप्त

Fri, 01 Aug 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पीडब्लीडी अ​धिकारी को मांगो का ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का आंदोलन आखिर रंग लाया। ब्लाॅक क्षेत्र के पुरखास से मोहम्मदाबाद तक की बदहाल सड़क निर्माण कार्य बृहस्पतिवार को शुरू कर दिया गया। साथ ही चार दिन से चल रहा जिला पंचायत सदस्य और ग्रामीणों का धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन

पुरखास से मोहम्मदाबाद तक की पांच किमी की सड़क बालू लदे वाहनों के चलने से पूरी तरह से खराब हो चुकी है। सड़क निर्माण के लिए शासन की ओर से धन अवमुक्त किया जा चुका है। टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी थी। इसके बावजूद भी अब तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ था। खस्ताहाल सड़क पर ग्रामीणों व राहगीरों का पैदल चलना भी मुश्किल है।
सड़क निर्माण के लिए ग्रामीण लगातार आवाज उठा रहे थे। जिम्मेदार उन्हें सिर्फ आश्वासन देते रहे। इसी बात से नाराज होकर वार्ड नं 23 की जिला पंचायत सदस्य साधना सिंह, उनके पति,पूर्व जिपंस जितेंद्र कुमार सरोज और यूसुफपुर, नंदा का पुरवा मल्हीपुर आदि गांवों के सैकड़ों ग्रामीण सोमवार से धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

बुधवार को चायल विधायक पूजा पाल भी उन्हें मनाने पहुंचीं थीं लेकिन सड़क निर्माण कार्य शुरू होने तक ग्रामीण धरना समाप्त करने को राजी नहीं हुए थे। बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंच कर आंदोलित ग्रामीणों को सड़क बनाने का लिखित आश्वासन दिया। साथ ही मौके पर कई जेसीबी समेत कटर मशीन मंगाकर सड़क बनाने का काम शुरू कराया। डंपरों से गिट्टियां भी गिराईं जाने लगीं तो ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें