फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फिटनेस में आलीशान सबसे दमदार

Mon, 09 Feb 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
फिटनेश का प्रदर्शन करते ​खिलाड़ी। स्रोत- पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
पुलिस की 29वीं अंतरजनपदीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता का आयोजन स्टेडियम में हो रहा है। प्रतियोगिता में जोन के सभी जिलों के पुलिस खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन कौशाम्बी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। फिटनेस में कौशाम्बी के खिलाड़ी सबसे दमदार रहे। इनको पहला स्थान मिला।
विज्ञापन

प्रयागराज जोन में आने वाले प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, बांदा, महोबा, हमीरपुर व चित्रकूट के पुलिस कर्मियों की खेल प्रतियोगिता की मेजबानी कौशाम्बी कर रहा है। रविवार को बॉक्सिंग (पुरुष वर्ग) 63 किलोग्राम भार वर्ग में कौशाम्बी के आरक्षी राजेश कुमार यादव ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए महोबा के आरक्षी अमोल कुमार को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा बॉडी बिल्डिंग (पुरुष वर्ग) 80 किलोग्राम भार वर्ग की प्रतियोगिता में कौशाम्बी के आरक्षी आलीशान खान ने शानदार फिटनेस और प्रस्तुति के दम पर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, प्रतापगढ़ के आरक्षी राजकिशोर व कौशाम्बी के आरक्षी विशाल सिंह संयुक्त रूप से उपविजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें