फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: महिला को बंधक बना 12 लाख का माल उठा ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीपुर उर्फ पूरेइंदा गांव में बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, दहशत में ग्रामीण
विज्ञापन



फूलपुर। कमरे में सो रही महिला को बंधक बना बदमाश चार लाख रुपये और आठ लाख के आभूषण उठा ले गए। सुबह परिजन सोकर उठे तो महिला का हाथ पैर खोला तो उसने बदमाशों की दास्तां सुनाई। सूचना पर पहुंची फूलपुर पुलिस मौका मुआयना कर लौट आई। डाग स्क्वॉयड भी मौके पर पहुंचा और जांच की।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीपुर-पूरेइंदा गांव के रहने वाले रामनरेश पाल के घर के सभी लोग बृहस्पतिवार रात भोजन करने के बाद सो गए। इसी बीच नीम के पेड़ पर चढ़कर बदमाश छत पर पहुंचे और सीढ़ी के सहारे आंगन में प्रवेश कर गए। एक कमरे में रामनरेश की बहू व दूसरे कमरे में बेटा मुलायम पाल और उसके बच्चे सोए हुए थे।
विज्ञापन

बदमाश उनकी बहू को बंधक बनाकर कमरे में रखे बाक्स व अलमारी से चार लाख नकद और आठ लाख के जेवर उठा ले गए। जेवर रामनरेश की बेटी की सगाई में मिले थे। सुबह जब परिजन सोकर उठे तो बिखरे सामान और घर का नजारा देख उनके होश उड़ गए।
चोरी की इस बड़ी वारदात की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर फूलपुर पुलिस के साथ ही डाग स्क्वाॅयड के साथ मौके पर पहुंची और जांच कर लौट गई। भुक्तभोगी के मुताबिक तहरीर देने के बाद भी शुक्रवार शाम तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इंस्पेक्टर अतिरिक्त जितेंद्र वर्मा का कहना है कि चोरी की घटना की जानकारी होने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन



-

महीने भर के अंदर गांव में चोरी की तीन वारदातें

फूलपुर। कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीपुर-पूरेइंदा गांव में महीने भर के अंदर चोरी की यह तीसरी वारदात है, लेकिन फूलपुर पुलिस एक भी मामले का खुलासा कर पाने में असफल रही है। पुलिस की कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें