फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने मजदूर को तमंचा सटाकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
। पिपरी कोतवाली के गांजा गांव के पास शुक्रवार की शाम मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे मजदूर को बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। युवक के विरोध करने पर उसे मारपीट कर गोली मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के शेरगढ़ गांव निवासी जगलाल मजदूर है। शुक्रवार की शाम को वह प्रयागराज के झलवा से मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही वह पिपरी थाना क्षेत्र के गांजा गांव के बाहर स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास पहुंचा तभी रास्ते में घात लगाए बैठे चार युवकों ने जगलाल को रोक लिया।
आरोपियों ने तमंचा सटाकर उसके पास रहे आठ हजार रुपये कीमत का मोबाइल और पांच सौ रुपये छीन लिए। जगलाल ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे जमकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इ सके बाद बदमाश शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। जगलाल के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन तब तक वे दूर जा चुके थे। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस घटना की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर पिपरी राधेश्याम वर्मा का कहना है कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। शिकायत मिली तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें