फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बदमाशों ने सगे भाइयों की पिटाई कर नकदी व सोने की चेन छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संदीपनघाट कोतवाली के तेरहमील तिराहे के पास शनिवार रात निमंत्रण से घर लौट रहे सगे भाइयों को बाइक सवार बदमाशों ने टक्कर मार दी। आरोप है कि उन्होंने पिटाई कर नकदी व सोने की चेन छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित भाइयों की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली के बलीपुर टाटा गांव निवासी राज त्रिपाठी अपने छोटे भाई आलोक त्रिपाठी के साथ काजीपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में निमंत्रण में गए थे। देर रात दोनों बुलेट से घर लौट रहे थे। तेरहमील तिराहा सैयद सरावां रोड पर पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी बुलेट में टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े।
आरोप है कि इसके बाद तीनों बदमाशों ने पिटाई करते हुए जेब में रखे 25 हजार रुपये और गले में पहनी सोने की चेन छीन ली। छोटे भाई के विरोध करने पर उसका फोन भी तोड़ दिया। थानाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें