फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दबंगों ने युवक को लोहे की रॉड से पीटा

Sun, 28 Sep 2025 06:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी थाना क्षेत्र के अगयौना गांव में मामूली विवाद ने शनिवार को हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों में कहासुनी के बाद दबंगों ने अभिषेक नामक युवक को लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

विवाद के दौरान अभिषेक ने गालीगलौज का वीडियो अपने मोबाइल से बना लिया था। इसी से नाराज होकर दूसरे पक्ष ने उस पर हमला कर दिया। दबंगों ने उसे लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा। घायल अभिषेक को देर रात नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे निगरानी में रखा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। हालाकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वहीं करारी पुलिस ने बीडीओ को लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें