फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैसेज बताएगा कब और किस सेंटर पर लगेगा कोरोना वैक्सीन का टीका

विज्ञापन
the message will know when and where the corona vaccine will be applied
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच हर किसी को अब वैक्सीन का इंतजार है। कोरोना की वैक्सीन आने में भले ही समय लग जाए, लेकिन शासन और विभाग दोनों ही अपनी तैयारियां पूरी कर चुके हैं। वैक्सीन लगाने के लिए एक ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। पहले चरण में जिस व्यक्ति को वैक्सीन लगाया जाएगा उसको मोबाइल पर मैसेज से सूचना मिलेगी। मैसेज में वैक्सीन लगने का स्थान और समय की जानकारी दी जाएगी। यह कदम टीकाकरण के दौरान उमड़ने वाली भीड़ से संक्रमण फैलने की आशंका को देखते हुए उठाया गया है।
विज्ञापन

पहले चरण में कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां जोरों पर हैं। कोविड पोर्टल पर पहले चरण का डाटा भी अपलोड किया जा चुका है। इसमें वैक्सीन लगने वाले व्यक्ति का नाम, पता और मोबाइल नंबर अपडेट किया गया है। जब टीकाकरण अभियान शुरू होगा तो भीड़ उमड़ने की आशंका जताई जा रही है। इससे बचाव के लिए अब प्रशासन ने नई व्यवस्था की है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. हिंदप्रकाश मणि के मुताबिक, पहले चरण में जिन लोगों को टीके लगाए जाने हैं, उनके मोबाइल पर पूर्व सूचना के तहत मैसेज भेजा जाएगा। जिसमें टीकाकरण का स्थान, समय और वैक्सीन का बैंच नंबर भी पड़ा होगा। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि, जरूरत पड़ने पर उस व्यक्ति से कभी भी संपर्क किया जा सके।
विज्ञापन

आधार कार्ड या पहचान पत्र देखकर ही लगेंगे टीके
मंझनपुर। टीकाकरण शुरू होने के बाद किसी व्यक्ति को गलती से दो बार वैक्सीन न लग जाए, इसके लिए अभियान टीकाकरण को आधार कार्ड से जोड़ा गया है। टीकाकरण से पहले व्यक्ति का आधार कार्ड या फिर पहचान पत्र नंबर को संबंधित सॉफ्टवेयर में चढ़ाया जाएगा।
वैक्सीन रखने के लिए बनाए गए नौ कोल्ड चेन प्वाइंट
पहले चरण के लिए वैक्सीन लगाने से लेकर उसे रखने तक की व्यवस्था की जा रही है। टीका लगने से पहले 15 मिनट इंतजार करना होगा। इसके बाद 10 मिनट के अंदर टीकाकरण होगा। प्रथम चरण के लिए सरकारी अस्पतालों को टीकाकरण केंद्र के रूप में तैयार किया जा रहा है। वैक्सीन लगाने के लिए सीएमओ कार्यालय परिसर में जिला स्तरीय और आठों ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों में कोल्ड चेन प्वाइंट बनाया गया है। वैक्सीन विशेष फ्रीजर (आईएलआर) में रखा जाएगी, जो सीसीटीवी की निगरानी में रहेगी। जनपद में वैक्सीन रखने के लिए 26 आईएलआर की व्यवस्था हो चुकी है।
टीकाकरण के बाद आधे घंटे तक निगरानी में रहेंगे स्वास्थ्यकर्मी
टीकाकरण केंद्र पर तीन कमरे होंगे। पहला कमरा वेटिंग रूम होगा, जहां टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों को बैठाया जाएगा। दूसरा वैक्सीनेशन रूम होगा, जहां टीका लगाया जाएगा। यहां पर 30 मिनट के भीतर अगर टीका लगने वाले व्यक्ति को किसी भी प्रकार की दिक्कत होती है तो एडवर्स इवेंट फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन (एईएफआई) किट के साथ डॉक्टरों की एक टीम तैनात रहेगी। ज्यादा दिक्कत होने पर आसपास के अस्पतालों को हाई अलर्ट पर पहले से ही रखने का प्रबंध भी किया जा रहा है। वेटिंग रूम में मास्क और शारीरिक दूरी का पालन कराने पर ध्यान रखा जाएगा।
स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगने से पहले होगी जांच, लगेगा टीका
पहले चरण में सरकारी एवं निजी अस्पताल और क्लीनिक के स्वास्थ्यकर्मियों, आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वैक्सीन लगाया जाएगा। वैक्सीनेशन से पहले स्वास्थ्यकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच होगी। बुखार सहित अन्य जांच के बाद वैक्सीन का डोज दिया जाएगा। वैक्सीनेशन के दौरान एक बार में केवल एक व्यक्ति को प्रवेश मिलेगा। वेटिंग रूम में ही रजिस्ट्रेशन का पूरा ब्योरा चेक किया जाएगा। जांच के बाद एक-एक कर वैक्सीन लगाई जाएगी।
कोरोना वैक्सीन जल्द आने की उम्मीद है। पहले चरण में वैक्सीन जिन लोगों को लगाई जानी है उनकी सूची पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। पोर्टल पर दर्ज व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर स्थान और समय भेजा जाएगा। इससे किसी को कोई परेशानी नहीं होगी और सामाजिक दूरी का भी पालन होगा।
विज्ञापन

डॉ. पीएन चतुर्वेदी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें