बोद्व वाटिका में योग सप्ताह का शुभारंभ करती हुई जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर व अन्य। स्त्रो
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित बौद्ध वाटिका में योग सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बौद्ध वाटिका करें योग, रहें निरोग के संदेश से गूंज उठा। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी प्रीतम सिंह ने बताया कि योग सप्ताह के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान और सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी आदि रहे।