फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: थाने में नहीं बनी बात, दुल्हन पक्ष का एसपी कार्यालय में प्रदर्शन

Fri, 02 May 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज इलाके में शादी के दौरान भाभी के साथ सोते मिले दूल्हे के मामले में बुधवार को शुरू हुआ हंगामा थाने में नहीं निपट सका तो दुल्हन पक्ष के लोगों ने बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया। साथ ही कोखराज पुलिस पर जबरन समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कोखराज क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी इलाके में ही तय की थी। 29 अप्रैल को वर पक्ष बरात लेकर आया। द्वारचार के बाद दूल्हा जनवासा में था। आरोप है कि शादी का मुहूर्त आने पर लड़की पक्ष के कुछ लोेग दूल्हे को बुलाने जनवासा पहुंचे तो वहां उसे भाभी के साथ उसे सोते पाया। नींद खुली और लोगों को देखा तो दोनों इधर-उधर भागने लगे।
इसकी जानकारी होते ही दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। थानेे पर मंगलवार की रात व बुधवार को दिन भर पंचायत चली। दुल्हन के पिता का आरोप है कि वह शादी में खर्च करीब पांच लाख रुपये वापस चाह रहे हैं, लेकिन पुलिस जबरन कन्या पक्ष पर सुलह का दबाव बना रही है। इससे आहत लड़की पक्ष के लोगों ने बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय में प्रदर्शन कर न्याया की गुहार लगाई। एसपी ने मामले में कोखराज थानाध्यक्ष को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें