फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सावन में खनक रहा हरी चूड़ियों का बाजार

Sat, 26 Jul 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन में नाग पंचमी, हरियाली तीज, रक्षाबंधन जैसे त्योहार महिलाओं के खास माने जाते हैं। त्योहार की आमद से चूड़ियों का बाजार भी खनकने लगा है। हरे रंग की प्लेन, कटिंग, डिजाइनर चूड़ी में भी हरे रंग को तवज्जो दी जा रही है। चूड़ियों के साथ पश्चिम बंगाल से आने वाले सफेद कंगन जो शंख की कटिंग से बन रहे उनके साथ हरी चूड़ियों के मैचिंग सेट की डिमांड देखी जा रही है।
विज्ञापन

सावन में हरी चूड़ियों की विशेष डिमांड को देखते हुए कारोबारियों ने भी स्टाॅक मंगा रखा है। मंझनपुर में चूड़ी व कंगन के बड़े कारोबारी अतुल ने बताया कि उनके यहां प्लेन सिंपल चूड़ी का डिब्बा 30 रुपये के हिसाब से बिक रहा है। डिब्बे में 24 चूड़ी रहती है। इसकी बिक्री हर रोज 70 से 80 डिब्बे के करीब पहुंच जा रही है। कटिंग वाली चूड़ी 40 रुपये डिब्बा है। हरे व धानी रंग की चूड़ी की डिमांड अधिक है, जिसे देख फिरोजाबाद से आने वाली खेप में हरी चूड़ी अधिक मंगाई जा रही।
चकनगर मोहल्ले में दो बड़ी दुकान चूड़ी और कंगन की है, जहां से फुटकर दुकानदार भी थोक में खरीदारी करते हैं। दुकानदार सन्नो व मनोज ने बताया कि लगभग हर महिला इन दिनों हरी चूड़ियों की विशेष डिमांड कर रहीं हैं। सिंपल चूड़ी 40 रुपये डिब्बा तो डिजाइन वाली 100 रुपये डिब्बे तक उपलब्ध है। नवविवाहिता के लिए परिवार के लोग हरी डिजाइन वाली चूड़ियों का सेट पश्चिम बंगाल से आए शंख से बने कंगन के साथ अधिक पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें