फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पुरखास गांव का मुख्य मार्ग ही बदहाल, आने-जाने में परेशानी

विज्ञापन
पुरखास गांव की मुख्य सड़क पर फैला पानी और कीचड़। - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
नेवादा। पुरखास गांव का मुख्य मार्ग ही बदहाल है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोग सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था किए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

पुरखास गांव तक पहुंचना लोगों के लिए आसान नहीं है। गांव के दशरथ, कलीम अहमद, फुरखान सिद्दीकी ने बताया कि मुख्य सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी ने कई साल पहले कराया था। इसी मार्ग से मल्हीपुर घाट के लोगों का आना-जाना भी होता है। पीडब्ल्यूडी ने सड़क तो बनवा दी, लेकिन नाली नहीं बनाई गई। ग्रामीणों ने बताया कि मल्हीपुर घाट से निकलने वाले बालू के ट्रक इसी रास्ते से आते-जाते हैं। नाली न होने के कारण सड़क पर जलभराव रहता है। इससे सड़क पर तमाम छोटे-बड़े गड्ढे हो गए। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीण रवि साहू, मुन्ना त्रिपाठी, रमाकांत आदि ने कहा कि मॉडल बनाने के लिए गांव को चयनित किया गया है। उम्मीद थी कि अब यह समस्या दूर होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गांव के प्रवेश द्वार पर सड़क की यह दशा मॉडल गांव के नाम पर बदनुमा धब्बा साबित हो रहा है। अफसरों को पहले इसकी मरम्मत करानी चाहिए। कई बार संपूर्ण समाधान दिवस, जिलाधिकारी कार्यालय, बीडीओ कार्यालय में ज्ञापन दिया गया। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

नाली निर्माण की कार्ययोजना तैयार की गई है। जल्द ही निर्माण कराया जाएगा, लेकिन सड़क लोक निर्माण विभाग की है। इसलिए सड़क की मरम्मत का काम पंचायत द्वारा नहीं कराया जा सकता।- अजय कुमार, ग्राम प्रधान
गांव के मुख्य तिराहे की सड़क पर ही हार्डवेयर की दुकान और सहज जनसेवा केंद्र। सड़क पर फैली गंदगी और कीचड़ से ग्राहक दुकान पर आने से कतराते रहते हैं। इससे व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।-कामता प्रसाद साहू, पुरखास
-----
गांव में मुस्लिम आबादी ज्यादा है। सड़क पर कीचड़ और गंदगी फैली होने के कारण नमाज पढ़ने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। उन्हें कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है।- फुरकान सिद्दीकी, पुरखास
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें