यह था मामला
मंझनपुर। महेवाघाट इलाके की एक युवती के साथ मई 2022 में पड़ोस में रहने वाले पवन निषाद ने दुष्कर्म किया था। युवती की तहरीर पर पुलिस ने पवन को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पवन का बड़ा भाई अशोक पांच साल पहले हुई एक हत्या में जेल जा चुका है। दो साल पहले वह जमानत पर छूटा था। इधर नवरात्र पर पवन की जमानत हो गई। घर आने के बाद अशोक व पवन युवती के घरवालों पर मुकदमे में सुलह का दबाव बनाने लगे। इन्कार करने पर सोमवार को घर के समीप अशोक ने युवती को कुल्हाड़ी से वारकर मार डाला था।