फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 साल से गुल है सतारगंज में बत्ती

Sun, 08 Mar 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी में तार, खंभे टूट जाने से कौशाम्बी के सतारगंज गांव में नौ साल से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे बस्ती के करीब 70 घरों के लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है। आरोप है कि एक्सईएन, एसडीओ, जेई के साथ ही सांसद, विधायक से भी शिकायत की गई। इसके बाद भी अब तक टूटे हुए खंभे-तार बदले नहीं जा सके हैं। इसका गांववालों में जबरदस्त गुस्सा है।
विज्ञापन


कौशाम्बी के यमुना कछार में बसा है सतारगंज गांव। गुपसहसा उपकेंद्र से जुड़े करीब 70 मकानों के इस गांव में वर्ष 2005 में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना से विद्युतीकरण कराया गया था। गांव के रहने वाले बच्चालाल यादव, राजेंद्र त्रिपाठी, मूलचंद्र, श्रीप्रकाश, विनय कुमार, लवकुश आदि ने बताया कि वर्ष 2006 की गर्मी में आई आंधी में पोल-तार टूटकर गिर गए थे। तभी से पूरे गांव में बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों ने बताया कि आंधी में तार-खंभे टूटने की जानकारी दूसरे दिन ही गुपसहसा उपकेंद्र के तत्कालीन अवर अभियंता को दी गई थी। इसके बाद से लगातार इसकी शिकायत एक्सईएन, एसडीओ और अवर अभियंता से की जाती रही है। कई बार सांसद, विधायक को भी खंभे-तार टूटे होने से बिजली आपूर्ति ठप होने की जानकारी दी गई।


आरोप है कि अफसर, नेता किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिसका खामियाजा पूरे गांव के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उधर, गांव में नौ साल से बिजली आपूर्ति ठप होने से जहां गांववालों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है। वहीं ग्रामीणों को तमाम अन्य परेशानियों से भी जूझना पड़ रहा है। सबसे बड़ी समस्या तो गांववालों को अपने मोबाइल की बैटरी चार्ज करने में होती है। लोग बाजार में जाकर दुकानदारों को दो रूपये देकर मोबाइल की बैटरी चार्ज कराते हैं। मामले में अवर अभियंता श्रवण कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अब तक टूटे हुए तार-खंभे क्यों नहीं बदले गए। इसकी जानकारी करके जल्द ही गांव में बिजली आपूर्ति बहाल कराने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें