फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 10 लाख से चौराहे पर लगाया गया कलश 25 दिन में बदहाल

Fri, 07 Nov 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मंझनपुर चौरहो लगे कलश से टूटकर गिरी प​त्तियां।  संवाद
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद की ओर से मुख्य चौराहे पर सुंदरीकरण के लिए लगाए गए कलश की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। करीब 10 लाख की लागत से स्थापित किया गया यह कलश सिर्फ 25 दिन में ही बदहाल हो गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह लोगों ने देखा कि कलश पर लगी हरी पत्तियां टूटकर नीचे गिर गईं। कलश की गुणवत्ता पर एक सामाजिक कार्यकर्ता पंकज (गामा) ने 16 अक्तूबर को ही सवाल उठाए थे। नगर पालिका के एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि चौराहे के सुंदरीकरण के लिए कुल 23 लाख का एस्टीमेट बनाया गया था। इसमें 10 लाख का कलश लगाया गया था। इसका उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने किया था।
विज्ञापन

कलश की पत्तियां टूटकर गिरने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। - प्रतिभा सिंह, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें