किराना दुकान में बिक्री के लिए रखा तेल। संवाद
सरसों के तेल में 10 रुपये प्रति लीटर और रिफाइंड तेल में पांच रुपये प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज होने से घरेलू खर्च पर अतिरिक्त बोझ पड़ने लगा है। कीमतों में बढ़ोतरी होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है।
कारोबारियों के अनुसार, थोक बाजार में सरसों, रिफाइंड, पाम ऑयल, मूंगफली और सोयाबीन तेल की बढ़ी कीमतों का सीधा असर खुदरा बाजार में दिखाई दे रहा है। स्थानीय दुकानदार जय नारायण ने बताया कि जो सरसों तेल पहले 180 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था, वह अब 190 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।
वहीं, दुकानदार दीपक अग्रहरि का कहना है कि पाम ऑयल 110 से 115 रुपये, रिफाइंड तेल 170 से 175 रुपये, मूंगफली तेल 185 से 200 रुपये और सोयाबीन तेल 145 से 150 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।