फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पूर्व प्रधान के पति को साथी ने मारी थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली इलाके के औधन गांव में शुक्रवार रात पूर्व प्रधान के पति बादाम सिंह की हुई हत्या का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बादाम सिंह की हत्या उसके करीबी बुधराम ने की थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने निर्माणाधीन डेयरी फार्म के जमीन के लिए प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
विज्ञापन

औधन गांव की पूर्व प्रधान संगीता सिंह के पति बादाम सिंह की शुक्रवार रात हत्या कर दी गई थी। वह जिस कमरे में वह सो रहे थे, उसमें उनके साथ औधन गांव का बुधराम भी मौजूद था। बादाम सिंह की हत्या के बाद बुधराम रात भर वहीं मौजूद था। उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी।
सुबह उसने गांव पहुंचकर बादाम की हत्या होने की जानकारी दी। गांव के अयोध्या ने मृतक के परिजनों को सूचित किया। जानकारी पर पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची थी। मामले में पुलिस ने बुधराम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई बरतने में उसने हत्या की बात कुबूल की। थानाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि संदिग्ध बुधराम से पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कुबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बुधराम ने पूछताछ में बताया कि जिस जमीन पर बादाम सिंह डेयरी फार्म बनवा रहे थे, वह उसी की जमीन थी। बादाम सिंह ने कुछ रुपये देकर डेयरी फार्म का निर्माण करवा लिया। बाद में आरोपी को लगा बादाम सिंह से जमीन हड़पने की फिराक में लग गया।
विज्ञापन

पहले वह बादाम सिंह का करीबी बना और फिर बीते शुक्रवार की रात सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को औधन गांव से उसको गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा, एक जिंदा कारतूस व खून से सने आरोपी के कपड़े बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें