कोखराज कोतवाली के असदउल्लापुर रोही गांव में महिला के मायके वालों ने पति की पिटाई कर दी। इसके बाद झगड़े की वजह पड़ोसी महिला को बताकर उसे भी पिटावाया। शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार को केस दर्ज कर लिया।
असदउल्लापुर रोही निवासी ताराचंद्र की पत्नी आशा देवी ने बताया कि 12 अप्रैल की रात पड़ोसी मुंशीलाल व उसकी पत्नी बेला देवी के बीच झगड़ा हुआ। रात को ही बेला देवी ने अपने मायके वालों को बुलवाया और मुंशीलाल की जमकर पिटाई की। दूसरे दिन बेला देवी ने झगड़े का कारण आशा देवी को बताते हुए अपने मायके वालों से उसकी भी पिटाई कराई।
आशा का आरोप है कि बेला देवी उसकी बेटी का पहले रिश्ता तोड़वा चुकी है। इससे वह रंजिश रखती है। इस बार भी उसने बेटी का रिश्ता तोड़वाने व पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण ने बताया कि आशा की तहरीर पर सांवत, सुघनी निवासी रोही, बेला देवी की बहन के बेटे के अलावा राजलाल, नरेंद्र निवासी कलापत का पूरा चरवा के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
-
बच्चों के विवाद में महिला को पीटा, केस दर्ज
पश्चिमशरीरा कोतवाली के बरइन का पूरा गांव में बच्चों के विवाद को लेकर महिला की पिटाई कर दी गई। पीड़िता लालती देवी ने बताया कि 13 अप्रैल की दोपहर उसके बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इस बीच जेठ सूबेदार के बच्चों से उनके बेटे का झगड़ा हो गया। इस पर सूबेदार व परिवार का दशरथ लाल आया और गाली देने लगा। विरोध करने पर दोनों ने लालती को पीटकर जख्मी कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।