फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब पर मकान बनाने से आक्रोश

Sun, 01 Feb 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब पर कब्जा करके मकान बनवाने को लेकर भगवानपुर बहुगरा गांव में तनातनी बनी हुई है। शिकायत पर रविवार को गांव पहुंचे एसडीएम ने निर्माण कार्य बंद करा दिया है। उन्होंने राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को पैमाइश करने और कब्जा मिलने पर कब्जेदार के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


चायल तहसील क्षेत्र के भगवानपुर बहुगरा गांव में एक पुराना तालाब है। ग्रामीणों का आरोप है कि धीरे-धीरे इस तालाब पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं अब एक व्यक्ति ने मकान का निर्माण भी शुरू करा दिया है। आरोप है कि मकान बनाने का विरोध करने पर कब्जेदार और उसके परिवार के लोग मारपीट पर उतारू हो गए। इससे गांव में तनातनी हो गई। इसकी सूचना किसी ने उप जिलाधिकारी चायल और सरायअकिल कोतवाली पुलिस को दे दी। सूचना पर चायल एसडीएम रजनीश मिश्र फोर्स लेकर गांव पहुंचे। इन्होंने मकान निर्माण बंद करा दिया है। राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को पैमाइश करके तालाब की भूमि को चिह्नित करके उसका सीमांकन करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें