फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र और ईद का सौहार्द योगी सरकार की देन : केशव मौर्य

Sun, 22 Mar 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते ​डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व अन्य पार्टी के लोग। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बस डिपो परिसर में आयोजित गौरव प्रतिमा अनावरण महोत्सव में शामिल डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में नवरात्र और ईद जैसे त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जा रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। यह योगी आदित्यनाथ सरकार की नीतियों का परिणाम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत 9.5 लाख रुपये कीमत का महिंद्रा ट्रैक्टर किसानों को चार लाख रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से गरीबों, किसानों और युवाओं को सीधा लाभ मिल रहा है।

कार्यक्रम से पहले वह समदा चौराहा पहुंचे, जहां शंख आकार के मॉडल बने होने के कारण शंख चौराहा और मंझनपुर चौराहे पर कलश आकार के मॉडल बने होने के कारण कलश चौराहा नामकरण किया। इसके बाद उन्होंने मंझनपुर के मॉडल पार्क में भगवान परशुराम, अवंतीबाई लोधी, वीरांगना ऊदा देवी और संत गाडगे महाराज की प्रतिमाओं का अनावरण किया।
विज्ञापन



अब बिना घूस के मिल रही नौकरी

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पहले बिना घूस दिए नौकरी मिलना मुश्किल था। भर्ती प्रक्रियाओं में भ्रष्टाचार और सिफारिश का बोलबाला रहता था। भाजपा सरकार आने के बाद भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है।
विपक्ष देशद्रोही तो नहीं पर देशभक्त भी नहीं

डिप्टी सीएम ने कहा कि कई देशों में युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। विपक्ष गैस खत्म होने की अफवाह फैलाकर देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को देशद्रोही तो नहीं कहा जा सकता है लेकिन उनके व्यवहार और राजनीति को देखकर उन्हें देशभक्त भी नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें