फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मरम्मत के नाम पर छह महीने से खुला पड़ा हैंडपंप, ग्रामीणों में आक्रोश

Sat, 31 Jan 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सोंधिया गांव में खुला पड़ा हैंडपंप को दिखाते ग्रामीण, संवाद
विज्ञापन
विकास खंड कौशाम्बी के सोंधिया गांव में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। गांव में मरम्मत के लिए छह महीने पहले खोला गया हैंडपंप आज तक ठीक नहीं हो सका है। इसके चलते ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोंधिया गांव के मुकेश कुमार का आरोप है कि ग्राम प्रधान व सचिव की ओर से अप्रैल 2025 में हैंडपंप को मरम्मत के नाम पर खोलकर छोड़ दिया गया। तमाम शिकायत के बावजूद न तो किसी ने सुध ली और न ही इसे दोबारा चालू कराया गया।
वहीं, ग्राम प्रधान गंगा प्रसाद पाल का कहना है कि उन्होंने ग्रामीण मुकेश को सामान लाने की जिम्मेदारी दी थी, लेकिन उन्होंने न तो सामान लाया और न ही इसकी सूचना दिए। जल्द ही मरम्मत के सामान लाकर हैंडपंप ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें