फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती से की मनमानी

Thu, 22 Aug 2024 04:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ रिश्तेदार युवक ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक मनमानी की। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी घर छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।
विज्ञापन

कौशाम्बी कोतवाली के एक गांव की युवती ने बताया कि करारी इलाके में उसकी दूर की रिश्तेदारी है। तीन साल पहले रिश्तेदारी के एक युवक का उसके घर आना जाना हो गया। आरोप है कि इस दौरान युवक ने उसे शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया। इस बीच वह लगातार उसके साथ मनमानी करता रहा। उसने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी शादी से इन्कार करते हुए घर छोड़कर भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें