फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज में युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

चरवा इलाके से किया अगवा, पीड़िता की तहरीर पर एसपी ने दिया कार्रवाई का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। घर के बाहर शौच के लिए निकली चरवा इलाके की एक युवती का पड़ोस के दो युवकों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद प्रयागराज ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर लहूलुहान हालत में गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर एसपी ने संबंधित कोतवाल को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि उसके यहां शौचालय घर के बाहर बना है। दो सितंबर की रात वह शौच के लिए बाहर निकली थी। तभी पड़ोस के दो युवकों ने कनपटी पर तमंचा सटाकर जबरन कार में बैठा लिया। इसके बाद प्रयागराज के झलवा स्थित एयरपोर्ट के समीप ले गए। वहां सुनसान स्थान पर दोनों ने दुराचार किया। फिर खून से लथपथ हालत में गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता की मानें तो तभी उसने स्थानीय पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। दरोगा-सिपाही समझौते का दबाव अलग से डालने लगे। इससे परेशान पीड़ित युवती ने शुक्रवार को एसपी को तहरीर दी। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए चरवा कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें