मंझनपुर क्षेत्र की एक युवती का नहाते वक्त युवक ने वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। साथ ही ऑनलाइन रुपये व जेवरात भी ऐंठ लिए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मंझनपुर क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि छह माह पहले वह घर के बाहर बने अपने बाथरूम में नहा रही थी। इस बीच टेनशाह आलमाबाद निवासी अभिषेक प्रजापति ने मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वह युवती को ब्लैकमेल करने लगा। कई बार उसने युवती से दुष्कर्म किया। इस बीच आरोपी ने पीड़िता से ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कराने के साथ ही जेवरात भी ऐंठ लिए।
18 मई को युवक घर आया और धमकाते हुए भाग निकला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर संजय तिवारी ने बताया कि गांव के बाहर से आरोपी को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। लिखापढ़ी के बाद न्यायालय में पेश कर उसे जेल भिजवाया गया।