संदीपन घाट कोतवाली इलाके के एक गांव में रविवार को फटकार से नाराज युवती घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। देर रात घर लौटी युवती ने परिजनों थाने पहुंचकर गुमशुदगी की तहरीर वापस ले ली है।
इलाके के एक गांव का युवक मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। उसकी 21 वर्षीय बेटी रविवार सुबह शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। घर लौटने में देरी होने से परिजनों ने उसे फटकार लगाई थी।
इससे नाराज होकर युवती बिना किसी को कुछ बताए घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर परिजनों ने थाने में तहरीर दी थी।
इसी बीच रात 10 बजे युवती के घर लौटने पर मां ने थाने जाकर मामले की जानकारी दी। थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया कि जांच के दौरान प्रेम प्रसंग और भूमि विवाद का मामला सामने आ रहा है। फिलहाल युवती संग थाने आई मां का कहना था कि वह मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहती है। प्रकरण में लिखित तहरीर लेकर जांच की जा रही है।
-फोटो 51 : अलाव सेंककर सर्दी दूर भगाने का प्रयास करते लोग। संवाद