संदीपन घाट कोतवाली के मलाक मोहीउद्दीनपुर गांव में एक किशोरी ने कुएं में कूदकर जान दे दी। उसने परिजनों की फटकार से क्षुब्ध होकर इस तरह का आत्मघाती कदम उठाया। किशोरी की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
मलाक मोहीउद्दीनपुर निवासी रेखा (14) पुत्री स्व.भारत पासी की मां ने शनिवार की दोपहर किसी बात को लेकर फटकार लगाई थी। इससे नाराज किशोरी ने शाम को घर के समीप स्थित कुएं में छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई।
चीख-पुकार सुन जुटे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। थानाध्यक्ष दिलीप सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की छानबीन की जा रही है।