फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठा किराए पर देने के नाम पर ठगे 49 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
करारी कस्बे के एक कारोबारी से पट्टी अब्दुल रऊफ निवासी जालसाज ने ईंट भट्ठा किराए पर देने के नाम पर 49 लाख रुपये ठग लिए। बाद में रकम मांगने पर उसने फर्जी चेक भी दे दी। इसका उलाहना देने पर जानलेवा धमकी दे रहा है। पीड़ित ने गुरुवार को आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर एसपी को दी है। करारी कस्बे के किंग नगर मोहल्ले का रोहिणी जायसवाल ईंट भट्ठा संचालक है। उसने बताया कि महीने भर पहले पट्टी अब्दुल रऊफ निवासी जालसाज ने गांव स्थित अपना भट्ठा किराए पर देने का वादा किया था। दोनों पक्षों के बीच 17 लाख एक सौ एक रुपये में पांच साल के लिए भट्ठा किराए पर देने की बात तय हुई थी। पीड़ित का कहना है कि जालसाज ने तमाम बहाने बनाकर नगद और बैंक के जरिए उससे 49 लाख तीन हजार रुपया ले लिया।
विज्ञापन

बाद में वह भट्ठे के किराएनामे का एग्रीमेंट करने से मुकर गया। रुपया मांगने पर नौ लाख व 40 लाख रुपये के दो चेक दे दिए। गुरुवार को बैंक शाखा में लगाने पर चेक बाउंस हो गया तो पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित ने फोन पर आरोपी से बातचीत की तो उसने गाली-गलौज करते हुए जानलेवा धमकी दी। इसे लेकर पीड़ित कारोबारी के साथ ही उसका पूरा परिवार भी सहमा हुआ है। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी से की है। एसपी अभिनंदन ने करारी कोतवाल को आरोपों की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें