फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त न कर सका पिता, एक साथ उठीं दो अर्थियां

Sat, 03 Jan 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा क्षेत्र के मसुरिया दीन नगर में शुक्रवार को दिल दहलाने देने वाली घटना सामने आई। यहां बेटे की मौत का सदमा पिता बर्दाश्त नहीं कर सका और कुछ ही देर बाद ही उसकी भी मौत हो गई। एक साथ पिता-पुत्र की अर्थियां उठने से पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह मसुरिया दीन नगर निवासी भुइरा सरोज (55) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि बेटे की मौत का सदमा उसके पिता बुलाकी सरोज (80) को लगा। वह यह दुख सहन नहीं कर सके और कुछ ही समय बाद उनकी भी हालत बिगड़ गई। परिजन कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बुलाकी सरोज ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

एक ही परिवार में दो मौतों से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार की शाम पिता-पुत्र की एक साथ अर्थियां उठीं, जिसे देख ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। गांव के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें