फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सड़क हादसे में घायल किसान ने दम तोड़ा

Tue, 16 Sep 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल के कोटिया गांव में छह दिन पहले सड़क हादसे में घायल किसान राजाराम (55) ने इलाज के दौरान रविवार को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर एक नामजद समेत तीन बाइक सवारों पर केस दर्ज किया है। कोटिया गांव निवासी रामधीरज ने बताया कि नौ सितंबर की शाम 6:30 बजे पिता राजाराम साइकिल लेकर खेत से घर लौट रहे थे। गांव के बिजली उपकेंद्र के पास बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक पर तीन लोग सवार थे। हादसे में घायल पिता को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार सुबह उन्होंने ने दम तोड़ दिया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने छात्र शक्ति गिट्टी प्लांट में काम कर रहे आकाश और उसके दो साथियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें