फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: संपत्ति विवाद में सुलग रहे थे परिवार...भस्म हो गया बेटा

Fri, 04 Oct 2024 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
अकबराबाद गुहौली गांव में दो भाइयों के परिवारों के बीच संघर्ष के मूल में संपत्ति विवाद रहा। बुधवार को एक टिप्पणी ने चिंगारी को हवा दे दी। बृहस्पतिवार को एक परिवार का बेटा भष्म हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक दो सालों से सगे भाइयों कुलदीप व महाराजदीन के बीच रंजिश संपत्ति को लेकर रंजिश चल रही थी। परिवारों के बच्चों से लेकर बड़े तक इससे प्रभावित थे। छोटी-मोटी बातों को लेकर अक्सर तकरार हो जाती थी। बृहस्पतिवार को बच्चे की जान ही चली गई।
बताते हैं कि कमला प्रसाद के चार बेटे कुलदीप, जितेंद्र, महाराजदीन और देवनारायण हैं। दूसरे नंबर के जितेंद्र कई सालों से पड़ोसी गांव दरियाव का पुरवा में परिवार समेत रहते हैं। कुलदीप, महाराजदीन और देवनारायण गांव में ही रहते हैं। महाराजदीन और देवनारायण के पास ट्रैक्टर हैं। दोनों भाइयों के रोजगार का मात्र यही साधन है। कुलदीप के पास खेती-बाड़ी के अलावा नलकूप भी है। वह मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी से अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं।
विज्ञापन

-
दो सगे भाइयों के परिवार के बीच पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद है। बृहस्पतिवार को मारपीट में एक किशोर की मौत हो गई है। मृतक के पिता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दो आरोपी गिरफ्तार हैं। आरोपी बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

- बृजेश श्रीवास्तव, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें